02जेएनडी19-नवार्ण महायज्ञ के अवसर पर माता की पूजा अर्चना करते डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा। स
जींद। माता वैष्णवी धाम के पुजारी आचार्य पवन शर्मा ने कहा कि बलिदान कर दो माता के चरणों में अपने स्वार्थ व दुर्गुणों को। बलि चढ़ा दो अपने काम-क्रोध, लोभ, मोह और हिंसक प्रवृति की। मां तुम्हारे इन अवगुणों को नष्ट कर दे, ऐसी मां से प्रार्थना करो। वे माता वैष्णवी धाम में नवमी की पावन रात्रि में नवार्ण महायज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर श्रद्धालुओं के समक्ष बोल रहे थे।
इस दौरान डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने अपने प्रतिनिधि डॉ. राजन चिल्लाना सहित शामिल होकर मां के चरणों में पुष्प अर्पित किए। डाॅ. मिड्ढा ने कहा कि आज की इस विषम परिस्थिति में एकमात्र मां की भक्ति ही हम सबकी जीवन शक्ति है। पूर्व एडिशनल आईजी डीएन बेनिवाल ने महायज्ञ में पूर्णाहुति दी।
आचार्य ने कहा कि हम नवरात्र में जिस कन्या के स्वरूप की मां मानकर पूजा करते हैं व्यवहारिक जीवन में हम उसे केवल उपभोग की वस्तु मान बैठे हैं। हम नवरात्र में नवदुर्गा स्वरूपा कन्याओं के पांव पखारते हैं उन्हें स्वादिष्ट व्यंजन खिलाते हैं। उन्हें भांति-भांति के उपहार देते हैं उनसे आषीष लेते हैं लेकिन क्या ये मात्र नौ दिनों तक ही सीमित रहना चाहिए।
नवरात्र में हम अखंड दीप जलाकर मां के भवन को प्रकाशित करते हैं लेकिन उसके साथ-साथ क्या यह भी जरूरी नहीं है कि हम अपने अंतर्मन जिसमें मां की सुंदर मूरत विराजमान है को भी प्रकाशित करने क प्रयत्न करें। इस अवसर पर सालासर ट्रस्ट के प्रधान केसी गुप्ता, डाॅ. मनीष गुप्ता, डाॅ. मोनिका गुप्ता, एडवोकेट जेएन भारद्वाज, कंवर रामपाल सिंह, राजेश गर्ग, जितेंद्र राणा और तरूण मौजूद रहे।