फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिवानिया स्कूल के सामने क्रॉसिंग पर बनेंगी रंबल स्ट्रिप, मिलेगी राहत

विज्ञापन
30उचाना01 : शिवानिया स्कूल के सामने क्रॉसिंग पर निरीक्षण के लिए पहुंची एसडीएम सुमन यादव व मौजूद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर शिवानिया स्कूल के सामने बने क्रॉसिंग कट पर अब वाहनों की रफ्तार कम करने के लिए दोनों तरफ रंबल स्ट्रिप बनाई जाएंगी। बुधवार को एसडीएम सुमन यादव ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान क्रॉसिंग पर संकेतक लगाने के भी निर्देश दिए गए। शिवानिया स्कूल के सामने बने इस कट से करसिंधू समेत आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीण आवागमन करते हैं। बस स्टैंड की बसें भी इसी कट से मुड़ती हैं। वाहनों की अधिक आवाजाही और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण यहां कई हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार, हादसों में अब तक आठ लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं।
एक सप्ताह पहले करसिंधू, गुरुकुल खेड़ा, अलीपुरा, सुदकैन खुर्द, सुदकैन कलां, काब्रच्छा, छात्तर, थुआ और पालवां समेत कई गांवों के सरपंच, पंच और ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कट पर गोल चक्कर या ट्रैफिक लाइट लगाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि इससे वाहनों की गति नियंत्रित होने के साथ हादसों पर अंकुश लगेगा। इस अवसर पर ग्रामीण अनुराग खटकड़, संदीप, सतबीर नंबरदार, अमित, कुलबीर और राजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

30उचाना01 : शिवानिया स्कूल के सामने क्रॉसिंग पर निरीक्षण के लिए पहुंची एसडीएम सुमन यादव व मौजूद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें