फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134-ए: दोबारा दाखिलों के लिए कल होगी परीक्षा

विज्ञापन
Women in Study room
विज्ञापन
नियम 134-ए- के तहत तीन जुलाई को होने वाली परीक्षा के लिए शनिवार को अवकाश के दिन भी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में रोल नंबर जारी किए जाएंगे। तीन जुलाई को जींद में पांच परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। शिक्षा विभाग द्वारा इस बार भी उन्हीं स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां पिछली बार मई माह में परीक्षा हुई थी। खंड शिक्षा विभाग कार्यालय में शुक्रवार को भी परीक्षा के लिए रोल दिए गए, लेकिन रोल नंबर लेने के लिए काफी कम संख्या में बच्चे पहुंचे। इस वजह से विभाग द्वारा शनिवार को भी विद्यार्थियों को रोल नंबर जारी किए जाएंगे। मई माह में परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने की वजह से दाखिले से वंचित रहने वाले विद्यार्थियों को दोबारा मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन


ये विद्यार्थी लेंगे परीक्षा में भाग
इस परीक्षा में वही विद्यार्थी बैठ सकते हैं, जिन्होंने एक मई को हुई परीक्षा के लिए आवेदन किया था और वे इस परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने की वजह से दाखिला पाने से वंचित रह गए थे। ऐसे विद्यार्थी जो परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे, लेकिन संबंधित स्कूल सीटें कम रहने की वजह से दाखिला पाने से वंचित रह गए हैं, वे विद्यार्थी इस परीक्षा का हिस्सा नहीं होंगे। तीन जुलाई को सुबह नौ से 12 बजे तक परीक्षा होगी। इसके बाद दाखिले के लिए पहला ड्रॉ सात जुलाई को, दूसरा ड्रॉ 18 जुलाई को निकाला जाएगा। अगर इसके बाद रिक्त सीटें रह जाती हैं, तो संबंधित स्कूल की जिला स्तरीय कमेटी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

गरीबों का मजाक उड़ा रही सरकार
दो जमा पांच जन अंदोलन की जिलाध्यक्ष सुमन श्योराण ने कहा कि सरकार गरीबों का मजाक उड़ा रही है। पहले हुई परीक्षा के आधार जिन बच्चों को दाखिल होने चाहिए, उन्हें दाखिले मिल नहीं रहे हैं और सरकार दोबारा से परीक्षा की तैयारी कर रही है। एक मई को हुई परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बावजूद दाखिले से वंचित रहने वाले विद्यार्थियों को दाखिले दिए जाने चाहिए।
विज्ञापन


शनिवार को भी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तीन जुलाई को होने वाली परीक्षा के लिए रोल नंबर जारी किए जाएंगे। जिन विद्यार्थियों को रोल नंबर नहीं मिला है, वे कार्यालय पहुंचकर अपना रोल नंबर प्राप्त कर लें। एक मई को जिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई थी, उन्हीं परीक्षा केंद्रों पर ही इस परीक्षा होगी।
विज्ञापन

- परिणिता मधोक, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी
जींद, खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें