फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रूही और अवनी को राज्य स्तरीय स्पर्धा में मिला प्रथम स्थान

विज्ञापन
25जेएनडी17: विजेता छात्राओं को सम्मानित करते स्कूली स्टाफ। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
जुलाना। क्षेत्र के गांव करसोला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। राज्य स्तर पर छठी से आठवीं कक्षा वर्ग में अवनी और रूही प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन



प्राचार्य राजकुमार ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विजेता छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों के विश्वास और मार्गदर्शन को दिया। इंचार्ज पिंकी ने बताया कि दोनों छात्राओं ने ब्लॉक स्तर से लेकर राज्य स्तर तक लगातार प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, जिससे उनका सर्वांगीण विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें