फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सफीदों ब्लाॅक समिति की बैठक में हंगामा, फर्जीवाड़े के आरोप

विज्ञापन
30जेएनडी05: ब्लाक समिति सदस्यों को ले जाती हुई पुलिस। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। लघु सचिवालय स्थित बीडीपीओ कार्यालय में शहर में विकास के लिए ग्रांट वितरण को लेकर बुधवार को हुई बैठक में हंगामा हो गया। हंगामा इतना बढ़ गया कि बीडीपीओ नरेश शर्मा को मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। सूचना पाकर डीएसपी उमेद सिंह व शहर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। बैठक में ब्लॉक समिति सदस्यों के बीच काफी तू-तड़ाक हुई।
विज्ञापन

ब्लॉक समिति सदस्य सुशील कुमार ने कहा कि ग्रांट वितरण को लेकर 10 बजे बैठक बुलाई गई थी। 12 बजे तक भी कोरम पूरा नहीं हुआ, जिसके कारण बैठक शुरू नहीं हो पाई। कोरम के हिसाब से 13 सदस्यों की मौजूदगी जरूरी है, लेकिन 11 ही सदस्य मौजूद थे। अधिकारियों के साथ मिलकर गैरहाजिर सदस्यों के फर्जी साइन करके कोरम पूरा दिखा दिया। उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ धक्कामुक्की की गई और जान से मारने की धमकियां दी गईं। सुशील कुमार ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी दो बैठकों में इसी तरह फर्जी साइन कोरम पूरा दिखा करोड़ों की ग्रांट का वितरण कर दिया। इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों व सरकार को कर चुके हैं, लेकिन उनकी कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। ब्लाॅक समिति की बैठक में सरपंच का काम नहीं होता, लेकिन कुछ सरपंच जबरदस्ती बैठक में घुस जाते हैं और अधिकारियों से मिलकर बैठक का संचालन करवाते हैं।
ब्लाॅक समिति चेयरमैन दलबीर सिंह ने कहा कि बैठक का कोरम पूरा था और बैठक में 13 सदस्य मौजूद थे। सारी कार्रवाई पूरी तरह से नियमानुसार हुई है। किसी भी सदस्य के फर्जी साइन नहीं हैं। उनके साथ कुछ विपक्षी सदस्यों ने बदतमीजी की है।
विज्ञापन

बाक्स
क्या कहते हैं बीडीपीओ
बीडीपीओ नरेश शर्मा ने कहा कि नियमानुसार मीटिंग का सही रूप से संचालन चल रहा था। दो-तीन सदस्य बार-बार मीटिंग में अड़चन डालकर बैठक को रद्द करवाना चाहते थे। कई सदस्य बाहर खड़े होकर सदस्यों को मीटिंग में जाने से रोक रहे थे। नियमानुसार एजेंडा निकालकर ग्रांट वितरण के लिए मीटिंग बुलाई गई थी। मीटिंग में 25 में से 13 सदस्य पहुंचे थे। 13 सदस्य बैठक का कोरम पूरा करते हैं। सदस्यों के फर्जी साइन व हाथापाई के आरोप निराधार व गलत हैं।
बाक्स
क्या कहते हैं डीएसपी
डीएसपी उमेद सिंह ने कहा कि बीडीपीओ का फोन आया था कि ब्लाॅक समिति बैठक में कुछ लोग अड़चन पैदा कर रहे हैं और वह रिकाॅर्ड को ले जाने नहीं दे रहे हैं। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। तीन-चार लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

30जेएनडी05: ब्लाक समिति सदस्यों को ले जाती हुई पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें