फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संवाद प्रतियोगिता में रुचिका और प्राची रही प्रथम

विज्ञापन
15जेएनडी13 : विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए विद्यालय स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को आयोजित खंडस्तरीय गीता महोत्सव में भाषण प्रतियोगिता में अवनी, श्लोक व उच्चारण में वंशिका, संवाद प्रतियोगिता में रुचिका और प्राची की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं प्रश्नोत्तरी में विनय, मुस्कान और पिंकी की संयुक्त टीम तृतीय स्थान पर रही, जबकि निबंध लेखन में प्रतिज्ञा ने तीसरा स्थान हासिल किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में सुनैना को सांत्वना पुरस्कार मिला। कक्षा नौ से 12 वर्ग में संवाद प्रतियोगिता में यशिका और तमन्ना की टीम व निबंध लेखन में प्रिंसा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में दीपिका और प्रश्नोत्तरी में लक्ष्मी, प्रिया व तनीषा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। श्लोक उच्चारण में यशिका तीसरे स्थान पर रहीं और भाषण में जसिका को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने विजेता विद्यार्थियों का सम्मान किया और जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संस्कृत प्राध्यापिका राजबाला, शिक्षक रविंद्र शास्त्री, विद्यार्थी व विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें