फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दौड़ में रोहित ने स्वर्ण पदक तो लवप्रीत ने रजत जीता

Sun, 16 Nov 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी14 : दौड़ लगाते धावक। स्रोत आयोजक।
विज्ञापन
नरवाना। नवदीप स्टेडियम नरवाना में चल रही चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय एथलीट मीट के दूसरे दिन 10000 मीटर पुरुष दौड़ में मैटिस डिग्री कॉलेज आंटा के खिलाड़ी रोहित ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं उनके साथी लवप्रीत ने रजत और गवर्नमेंट कॉलेज सफीदों के मोहित ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. नरेश देशवाल ने कहा कि खिलाड़ियों के हौसले, जज्बे और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ी ही देश के खेल भविष्य को मजबूत बनाते हैं।
शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर मेजर सुरेंद्र कुमार ने प्रतियोगिता के सभी आयोजन निर्बाध रूप से संपन्न करवाए। दूसरे दिन आयोजित विभिन्न खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया।महिलाओं की 10000 मीटर दौड़ में हिंदू कन्या महाविद्यालय की मोनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

एसडी महिला महाविद्यालय नरवाना की पायल व टीना द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुषों की 400 मीटर हर्डल दौड़ में राजकीय महाविद्यालय जींद के अमित ने बाजी मारी। डिस्कस थ्रो, जैवलिन, शॉट पुट, हाई जंप और विभिन्न दूरी की रेस में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
महिलाओं की रिले रेस, 400 मीटर हर्डल, 1500 मीटर और 500 मीटर दौड़ में हिंदू कन्या महाविद्यालय जींद व एसडी महिला महाविद्यालय नरवाना की प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्राध्यापक सुल्तान सिंह ने किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रतियोगिता निदेशक प्रो. श्रीकृष्ण श्योकंद, एथलीट कोच जसवंत सिंह, रोहतास, बलजीत सिंह सहित विभिन्न महाविद्यालयों के खेल प्रशिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. नरेश देशवाल ने पदक वितरित किए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है लेकिन लगन और निरंतर मेहनत ही खिलाड़ी को विजेता बनाती है। प्रो. मेजर सुरेंद्र कुमार ने स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि का सम्मान किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के प्रतियोगिता परिणाम

10000 मी दौड़– रोहित ने प्रथम, लवप्रीत ने द्वितीय व मोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

400 मी हर्डल– अमित ने प्रथम, रोहित ने द्वितीय व अरुण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

डिस्कस थ्रो– ऋषभ ने प्रथम, राघव ने द्वितीय व हामिद तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जैवलिन थ्रो–विश्वजीत ने प्रथम, नीतिन ने द्वितीय व हामिद तृतीय स्थान प्राप्त किया।

हाई जंप– साहिल ने प्रथम, रोहित ने द्वितीय व सोमी तृतीय स्थान प्राप्त किया।

शॉट पुट– हैरि ने प्रथम, गंगा सिंह ने द्वितीय व आशीष तृतीय स्थान प्राप्त किया।

5000 मी दौड़– अरुण ने प्रथम, अनुज ने द्वितीय व मोहित तृतीय स्थान प्राप्त किया।

1500 मी दौड़– सुशील ने प्रथम, रोहित ने द्वितीय व जतिन तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महिला वर्ग के प्रतियोगिता परिणाम

10000 मी दौड़– मोनिका ने प्रथम, पायल ने द्वितीय व टीना तृतीय स्थान प्राप्त किया।।

4×400 रिले–एचकेएम जींद ने प्रथम, एसडी नरवाना ने द्वितीय व जीसी सफीदों तृतीय स्थान प्राप्त किया।।

400 मी हर्डल– तमन्ना ने प्रथम, आषा ने द्वितीय, तनु व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

1500 मी दौड़– आरती ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय व रिंकी तृतीय स्थान प्राप्त किया।

500 मी दौड़–मोनिका ने प्रथम, काजल ने द्वितीय व मुस्कान तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें