फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पौत्र की ममता में मौत के पास पहुंची रोशनी

विज्ञापन
फोटो 04जेएनडी08-नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम प्रक्रिया के दौरान पहुंची पुलिस और परिजन। संवाद
विज्ञापन
जींद। चार साल के पौत्र की ममता 65 वर्षीय रोशनी देवी को उस घर वापस खींच लाई जहां इकलौता बेटा ही मां की जान का दुश्मन बन गया। लखमीरवाला पाथरी गांव में शराब के नशे में बेटे बसाऊ ने बुधवार रात मां रोशनी देवी को बाथरूम में ले जाकर चाकु से वार कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

रोशनी के इकलौते भाई सूरत सिंह की रविवार को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वह अपने भाई के अंतिम संस्कार में जाने लगी तो आरोपी बेटे बसाऊ ने जाने से मना कर दिया।रोशनी से रहा नहीं गया और वह अपने भाई के अंतिम संस्कार में चली गई।
वह सोमवार को वापस अपने घर लौट आई। रोशनी को बेटे की करतूत का पता था। वह यह सोचकर घर आ गई कि बेटा पौत्र को खाना खिलाएगा भी या नहीं। क्योंकि आरोपी की पत्नी कई माह पहले उससे तंग आकर घर छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन

घर पर रोशनी बेटे और पौत्र के साथ ही रहती थी। आरोपी को मां का मामा के अंतिम संस्कार में जाना रास नहीं आया। इसी बात को लेकर आरोपी तीन दिन से शराब के नशे में मां के साथ झगड़ा कर रहा था। बेटे बसाऊ ने बुधवार रात मां रोशनी देवी को बाथरूम में ले जाकर चाकुओं से वार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी भाग गया था।
अगले दिन गुरुवार सुबह घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने अंदर जाकर शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका रोशनी के भतीजे राकेश की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
परिजनों ने खुश होकर रखा था नाम बसाऊ
आरोपी जब पैदा हुआ तो परिजनों ने खुश होकर उसका नाम बसाऊ रखा था क्योंकि आरोपी के पिता की भी दो शादी हुई थी जिसमें पहली पत्नी को औलाद नहीं हुई तो दूसरी शादी करने पर आरोपी पैदा हुआ। परिजनों को उम्मीद थी कि बसाऊ नाम रख दो तो अच्छा घर बसाएगा लेकिन उन्हें क्या पता था कि वह अपनी मां की हत्या कर खुद ही अपना घर उजाड़ लेगा।

नशे के कारण घर छोड़ जा चुकी हैं आरोपी की पत्नियां
आरोपी बसाऊ की भी दो शादी हो चुकी हैं। पहली पत्नी भी उसकी इन्हीं हरकतों के कारण उसे छोड़कर जा चुकी है। इसके बाद वह दूसरी पत्नी को असम से लेकर आया जिससे उसको चार साल का बेटा भी है लेकिन आरोपी उसके साथ भी शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। इन हरकतों के कारण वह भी उसे छोड़कर चली गई थी।

वर्जन
महिला के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका रोशनी के भतीजे राकेश की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। -मनीष कुमार, प्रभारी, सदर थाना जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें