फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रोहतक के देवांक केसीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी

विज्ञापन
50 देवांक दलाल
विज्ञापन
रोहतक। कबड्डी चैंपियन लीग (केसीएल) का रविवार को ऑक्शन आयोजित किया गया। रोहतक के देवांक दलाल को सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में खरीदा गया। देवांक को भिवानी बुलस ने 19.20 लाख रुपये में टीम में खरीदा है।
विज्ञापन

देवांक रोहतक जिले के गांव सिंहपुरा खुर्द के रहने वाले हैं। देवांक दलाल प्रो कबड्डी के सीजन 11 के भी सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन्हें बंगाल वारियर्स की टीम ने करीब 2 करोड़ में खरीदा था। देवांक नंबर एक रेडर थे। उन्होंने सीजन 11 में 301 रेड प्वाइंट हासिल किए थे। वहीं सीजन 12 में उन्होंने 272 रेड प्वाइंट हासिल किए थे।
देवांग प्रो कबड्डी के इतिहास में सबसे तेज 500 रेड प्वाइंट लेने वाले खिलाड़ी भी बने हैं। वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपना नाम रोशन कर चुके हैं। हाल ही में हुई 71वीं सीनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में भी वह टॉप रेडर रहे हैं। सर्विसेज की ओर से खेलते हुए अपनी टीम को चैंपियनशिप जिताने में भी अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें