फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रोहतक रोड की डीएलपी अवधि समाप्त, अब मॉडल रोड बनने का रास्ता साफ

विज्ञापन
30जेएनडी05: रोहतक रोड पर बने गड्डों से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। शहर में वर्षों से बदहाल रोहतक रोड का मॉडल रोड में तब्दील होने का रास्ता साफ हो गया है। सड़क के सुंदरीकरण और पुनर्निर्माण में सबसे बड़ी बाधा बनी डीएलपी अवधि समाप्त हो गई। अब सड़क की डीपीआर तैयार करने के लिए काम शुरू कर दिया है।
यह सड़क अब मुख्यमंत्री सड़क सुंदरीकरण योजना के तहत विकसित की जाएगी। सड़क बनने से शहर के व्यापारियों से लेकर आमजन को राहत मिलेगी।
शहर का मुख्य और व्यस्ततम मार्ग होने के कारण रोहतक रोड पर रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन आवाजाही करते हैं। यह मार्ग देवीलाल चौक से शुरू होकर रोहतक रोड से सीआरएसयू तक पहुंचता है। पिछले लगभग दो वर्षों से इस सड़क पर कोई बड़ा निर्माण कार्य नहीं किया जा सका। कारण था कि यह सड़क डीएलपी में थी। इस कारण हजारों व्यापारियों का काम धंधा पूरी तरह से ठप्प हो गया।
विज्ञापन

इस समय में सड़क बनाने वाली कंपनी रख-रखाव और गुणवत्ता सुधार के लिए जवाबदेह थी। इस पीरियड में किसी भी प्रकार के पुनर्निर्माण को योजना में शामिल नहीं किया जाता। हालांकि, यह अवधि सिर्फ मरम्मत के दायरे तक सीमित रही, जबकि सड़क की मौजूदा स्थिति को देखते हुए शहर को अब मरम्मत नहीं बल्कि पूर्ण पुनर्निर्माण और मॉडल अपग्रेड की जरूरत थी।
उबड़-खाबड़ सड़क से लोग परेशान
रोहतक रोड शहर के बीचो-बीच से गुजरती है और यहां व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में कपड़ा मार्केट, अनाज मंडी, ऑटोमोबाइल शोरूम, बैंक, कोचिंग संस्थान, बड़े-बड़े गोदाम और ट्रांसपोर्ट का हब स्थित है। उबड़-खाबड़ सड़क, टूटी नालियां, अनियंत्रित जलनिकासी और धूल-मिट्टी की वजह से व्यापारियों से लेकर आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। लोडिंग-अनलोडिंग वाले मालवाहक वाहन, टेंपो, बसें और ऑटो सड़क के किनारे खड़े रहते हैं।
देवीलाल चौक से यूनिवर्सिटी तक सड़क बनाने की योजना
अब डीएलपी अवधि खत्म होने से प्रशासन को तकनीकी स्तर पर बड़ी राहत मिली है। नगर परिषद, जनस्वास्थ्य विभाग और लोक निर्माण विभाग के तकनीकी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से इस मार्ग को मॉडल स्वरूप में विकसित करने की योजना तैयार करनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री सड़क सुंदरीकरण योजना के तहत बनने वाली यह सड़क करीब पांच किलोमीटर लंबी होगी। सड़क देवीलाल चौक से शुरू होकर रोहतक रोड होते हुए यूनिवर्सिटी तक बनाने की योजना है। योजना के तहत सड़क पर स्मार्ट लेवल ड्रेनेज, बिजली तारों का व्यवस्थित नेटवर्क, डिवाइडर ग्रीन बेल्ट, आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग, इंटरलॉकिंग फुटपाथ और सुंदरीकरण आधारित डिजाइनिंग की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

वर्जन
रोहतक रोड सड़क का डीएलपी अवधि समाप्त हो गई है। अब इसकी डीपीआर तैयार करने के लिए काम शुरू कर दिया है। यह परियोजना शहर के लिए अहम है। रोड का सुंदरीकरण पूरे ट्रैफिक नेटवर्क को सुधारेगा। लंबे समय बाद रोहतक रोड पर होने वाला यह परिवर्तन शहर की सूरत को बदलेगा। इससे शहर को नई पहचान मिलेगी। -राजकुमार नैन, एक्सईन पीडब्ल्यूडी बीएंड आर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें