फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रोहतक रोड की हालत जर्जर, जगह-जगह गड्ढों से लोग परेशान...हादसे का खतरा

विज्ञापन
12जेएनडी06: जगह जगह से टूट चुका डिवाइडर। स्रोत संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। फर्नीचर एसोसिएशन की तरफ से नए साल और मकर संक्रांति के अवसर पर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के संरक्षक राजकुमार गोयल और प्रधान जितेंद्र गोयल ने संयुक्त रूप से की।
एसोसिएशन ने डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा से मांग की कि देवीलाल चौक से लेकर रोहतक रोड बाईपास तक दो किलोमीटर लंबी सड़क का जल्द से जल्द नए सिरे से निर्माण करवाया जाए। उन्होंने कहा कि रोहतक रोड पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और जगह-जगह गड्ढों के कारण जानलेवा बन गई है।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने इस सड़क की सुध नहीं ली तो फर्नीचर एसोसिएशन आंदोलन करेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन व सरकार की होगी।
राजकुमार गोयल ने कहा कि इस रोड पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं कभी बाइक सवार गिर जाते हैं तो कभी ऑटो और अन्य वाहन पलटते देखे जा रहे हैं। यह सड़क अब पैदल यात्रियों, दोपहिया और चार पहिया वाहनों किसी के लिए भी सुरक्षित नहीं रही।
उन्होंने कहा कि सड़क की बदहाली का सीधा असर व्यापार पर भी पड़ रहा है। ग्राहकों का आना जाना कम हो गया है जिससे दुकानदारों और व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र गोयल, पूर्व प्रधान राकेश सिंघल और संजय गर्ग ने कहा कि वैसे तो रोहतक रोड पर प्रशासन की ओर से समय-समय पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है उसके बाद भी इस रोड़ पर उड़ती धूल और मिट्टी के कारण लोगों की सेहत पर भी गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। सांस संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि धूल घरों की रसोई तक पहुंच रही है और खाने-पीने की वस्तुएं दूषित हो रही हैं।
राजकुमार गोयल ने बताया कि रोहतक रोड का निर्माण पहले भी आसान नहीं रहा था। इसके लिए पहले व्यापारियों और क्षेत्रवासियों को लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा था। कभी मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया गया तो कभी वोट बहिष्कार जैसे फैसले लिए गए। प्रशासन और सरकार को बार बार ज्ञापन सौंपे गए, सैकड़ों पत्र लिखे गए और मुख्यमंत्री स्तर तक संवाद किया गया।
विज्ञापन


सड़क के बीच बना डिवाइडर भी पूरी तरह जर्जर

रोहतक रोड की सड़क पूरी तरह से खंडहर हो चूकी है। वहीं, सड़क के बीचों-बीच बनाया गया डिवाइडर भी बदहाली की मार झेल रहा है। अधिकांश स्थानों पर डिवाइडर पूरी तरह टूट चुका है जबकि कई जगहों पर इसके बड़े-बड़े टुकड़े सड़क पर बिखरे पड़े हैं। टूटा हुआ डिवाइडर रात के समय वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बन चुका है।

12जेएनडी06: जगह जगह से टूट चुका डिवाइडर। स्रोत संस्था

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें