फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: समाधान शिविर में पेंशन, फैमिली आईडी व बिजली की आई शिकायतें

विज्ञापन
12जेएनडी08: सामधान ​शिविर में लोगों की समस्याएं सुनती सीटीएम मोनिका रानी। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन हुआ। डीसी मोहम्मद इमरान रजा के मार्गदर्शन में सीटीएम मोनिका रानी ने आमजन की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

समाधान शिविर प्रत्येक सप्ताह सोमवार और वीरवार को सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला एवं उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जाते हैं। समाधान शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए व सीटीएम के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।
सुरेंद्र कुमार ने पेंशन से संबंधित मामला रखा, वहीं जगदीश ने अपनी भूमि की निशानदेही से जुड़ी समस्या से प्रशासन को अवगत कराया। इसी प्रकार गांव मुआना निवासी पूजा ने फैमिली आईडी में आय कम करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

सावित्री नगर निवासी संजय ने फ्लोर मिल को गली से हटवाने को लेकर समस्या रखी जिससे वहां रहने वाले नागरिकों को हो रही असुविधा के बारे में बताया। वहीं भगत सिंह कॉलोनी के निवासियों ने कॉलोनी से गुजर रही बिजली के तारों की समस्या के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। प्रशासन द्वारा सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को सौंंप दिया गया ताकि समयबद्ध कार्रवाई की जा सके।
लोगों को नहीं लगाने पड़ रहे कार्यालयों के चक्कर
सीटीएम ने कहा कि समाधान शिविर आमजन और प्रशासन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बन रहे हैं जिससे लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। इस दौरान एसडीएम सत्यवान मान, डीएमसी सुरेंद्र सिंह, डीआरओ राजकुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाजऔर अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें