फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीढ़ी लगाकर गेट खोला, फिर कारीगरों को जगाकर बंधक बनाया और लूट लिए फर्नीचर

विज्ञापन
विज्ञापन
ओल्ड कोर्ट रोड स्थित एसडी महिला कॉलेज के सामने स्थित शुभम एजेंसी के नाम से लोहे के फर्नीचर की फैक्टरी से बुधवार अलसुबह लुटेरों ने पिस्तौल व चाकू के बल पर फर्नीचर लूट लिया। चोर सीढ़ी लेकर फैक्टरी में पहुंचे थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 10-12 लुटेरों ने फैक्टरी में घुसकर सबसे पहले फर्नीचर बनाने वाले कारीगरों को पिस्तौल व चाकुओं के बल पर बंधक बनाया। इसके बाद बड़े वाहन में करीब डेढ़ लाख रुपये के लोहे के फर्नीचर लादकर ले गए। लूट की सारी वारदात फैक्टरी के सामने लगे कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चोर साथ ले गए। फैक्टरी मालिक ने चोरी की सूचना शहर पुलिस को दी, जिसमें उसने कई लोगों पर शक भी जाहिर किया है। पुलिस के अनुसार पतराम नगर निवासी घनश्याम ओल्ड कोर्ड रोड पर स्थित एसडी कॉलेज के सामने लोहे के फर्नीचर की फैक्टरी चला रहा है। बुधवार अलसुबह एक दर्जन युवक सीढ़ी और बड़ा फोर व्हीलर लेकर फैक्टरी पहुंचे। सबसे पहले लुटेरों ने फैक्टरी के लोहे के गेट पर सीढ़ी लगाकर अंदर घुसे और गेट का ताला तोड़ा। चोरों ने ऊपर के कमरों में सो रहे कारीगरों को उठाया और चाकू व पिस्तौल दिखाकर बंधक बना लिया। उसके बाद सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर हटाया और कीमती सामान वाहन में लादने लगे। बाद में लुटेरे कार में बैठकर फरार हो गए।
डीजल नहीं होने से बच गई गाड़ी
पुलिस के अनुसार फैक्टरी में लूट करने वाले लोगों ने फैक्टरी की पिकअप गाड़ी भी अपने साथ ले जाने का प्रयास किया, लेकिन डीजल नहीं होने के कारण कुछ दूरी पर छोड़ दिया। फर्नीचर के साथ-साथ लुटेरे कुछ बिल बुक्स सहित कई जरूरी कागजात भी ले गए। घनश्याम ने बताया कि चोर कीमती कुर्सी व टेबल चुरा कर ले गए। घनश्याम ने कुछ लोगों पर शक पर जाहिर किया है। घनश्याम बताते हैं कि उनकी फैक्टरी की जगह पर विवाद है जो कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन

सुबह साढ़े तीन बजे घुसे लुटेरे
सीसीटीवी कैमरा की फुटेज के अनुसार लुटेरे फैक्टरी में करीब साढ़े तीन बजे घुसे और आधा घंटा में फर्नीचर लेकर फरार हो गए। कई लोगों ने उन्हें देखा लेकिन सुबह होने के कारण किसी ने उन पर शक नहीं हुआ।
शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि शहर पुलिस ने इस मामले को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मौके पर जांच की है। फर्म मालिक के बयान के आधार पर जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें