21जेएनडी04-रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत संगठन
जींद। रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ की बैठक वीरवार को बस अड्डा स्थित कार्यालय में हुई। इसमें मुख्य रूप से संगठन के संस्थापक दलबीर किरमारा, राज्य प्रधान आजाद गिल, राज्य महासचिव जगदीप लाठर, राज्य वरिष्ठ उपप्रधान कुलदीप पाबड़ा, राज्य मुख्य सलाहकार चमन लाल स्वामी, राज्य उपप्रधान संदीप रंगा, सज्जन कंडेला व राज्य सचिव सुभाष ढिल्लों ने मुख्य रूप से शिरकत की।
उन्होंने कहा कि पिछले सात महीनों से रोहतक में महाप्रबंधक ने संगठन के महासचिव को निलंबित और दो कर्मचारियों का द्वेष भावना से तबादला कर दिया है। संघ इसकी निंदा करता है। उन्होंने कहा कि महाप्रबंधक द्वारा बिना किसी कारण के महासचिव को निलंबित करवाना और व्यक्तिगत रूप से द्वेष रखना गलत है। इसके लिए रोहतक डिपो की कमेटी द्वारा कई दिनों तक लगातार महाप्रबंधक के खिलाफ लंबा धरना भी चला था। संघ ने आदर्श आचार संहिता का सम्मान करते हुए उस धरने को उठाना पड़ा।
उन्होंने कहा कि रोहतक महाप्रबंधक जान बूझकर मामले निपटाने की बजाय कर्मचारियों को आंदोलन करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। यदि महाप्रबंधक ने जल्द ही मामलों का निपटारा नहीं किया तो 11 दिसंबर को रोहतक में संयुक्त कर्मचारी संघ एक प्रदेश स्तर की बैठक बुलाकर बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगा। बैठक में अनिल गौतम, सुरेश, जयबीर मलिक, दर्शन, अजय दूहन, दीपक हुड्डा, मनीष, कुलदीप, धर्मपाल व राजबीर भी मौजूद रहे।