फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में 24 को हड़ताल करेंगे रोडवेजकर्मी

विज्ञापन
रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान आजाद गिल और राज्य उपप्रधान संदीप रंगा। विज्ञप्ति
विज्ञापन
जींद। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान आजाद गिल और राज्य उपप्रधान संदीप रंगा ने कहा कि सरकार अपने वादे से मुकर कर रोडवेज कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी कर रही है।
विज्ञापन

सांझा मोर्चा की ओर से 24 दिसंबर को करनाल में मुख्य मंत्री के कैंप कार्यालय का घेराव किया गया, जिसमें प्रदेशभर के हजारों कर्मचारियों ने भाग लिया था। वहां के प्रशासन और मुख्यमंत्री के ओएसडी से सांझा मोर्चा द्वारा लिखित में मुख्यमंत्री के साथ बैठक का पत्र मांगा। मुख्यमंत्री ने भी सांझा मोर्चा को दस जनवरी से पहले बैठक करने का समय दिया ताकि कर्मचारियों की मांगों का निदान कर सकें लेकिन बैठक का भी कोई पत्र जारी नहीं किया गया है, जिससे साफ जाहिर है कि सरकार कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही है। इसके विरोध में 24 जनवरी को सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय हड़ताल की जाएगी।
रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ की मांग है की सरकार द्वारा अर्जित अवकाश की कटौती को लेकर जो पत्र जारी किया गया है वो वापस लिया जाए। चालक-परिचालक के पे ग्रेड को बढ़ाया जाए। 2016 में लगे चालकों और 1992 से 2003 के बीच लगे चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का किया जाए। विभाग में पक्की भर्ती की जाए। गिल ने बताया कि वार्ताओं के दौरान सांझा मोर्चा द्वारा कर्मचारी हितों के लिए बात चाहे अर्जित अवकाश की हो या कर्मचारियों की समस्या की इन सभी बातों को लेकर अपने तथ्य व तर्क दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें