फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगी रोडवेज यूनियनें

Thu, 03 Aug 2023 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। हरियाणा रोडवेज जागृति मंच की राज्य कमेटी की बैठक वीरवार को यूनियन कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता राज्य महासचिव सुरेंद्र सिंह ने की। संचालन राज्य उपप्रधान राजबीर सैनी और प्रेस प्रवक्ता राकेश हुड्डा ने की। इस दौरान तय किया गया कि सभी रोडवेज यूनियनें एकजुट होकर कर्मचारियों के हित की लड़ाई लड़ेंगी।
विज्ञापन

बैठक में रोडवेज कर्मचारी एकता यूनियन से राज्य प्रधान बलवान दोदवा, राज्य कैशियर अशोक कुमार, एससी यूनियन से राज्य कैशियर विजय कुमार, कैथल डिपो प्रधान आनंद साघन, जींद डिपो प्रधान कर्मबीर रंगा शामिल हुए। इस दौरान तीनों यूनियनों के पदाधिकारियों ने रोडवेज चालक-परिचालकों के वेतनमान में बढ़ोतरी से संबंधित सभी पहलुओं पर गहनता से चर्चा की और भविष्य में पे ग्रेड का लाभ दिलवाने की रणनीति पर विचार किया गया। यूनियन प्रतिनिधियों ने बताया कि चालक-परिचालकों के वेतनमान में सम्मानजनक बढ़ोतरी के लिए रोडवेज की सभी यूनियनों को एक होकर एक बैनर तले लड़ाई लड़नी चाहिए। सांझा मोर्चा में शामिल यूनियनें बैठक में नहीं आने पर उन्हें दोबारा दस अगस्त को होने वाली बैठक में बुलाने का निमंत्रण दिया गया है ताकि सभी यूनियनें एकत्रित होकर कर्मचारियों की मांगों की मजबूती से लड़ाई लड़ सकें। इस अवसर पर संदीप खटकड़, अभिषेक शर्मा, सुरेश सैनी, संजय मटोर, प्रीतम बागड़ी, सुरेंद्र वकील, सुखबिंद्र सिंह, विकास रोहिल्ला, रविंद्र हुड्डा, दीपक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें