फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी 25 जुलाई को करेंगे परिवहन मंत्री आवास का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों के समाधान में हो रही देरी पर गहरी नाराजगी जताते हुए सरकार के उदासीन रवैये के विरोध में आंदोलन का ऐलान किया है। संघ के राज्य प्रधान जगदीप लाठर और कार्यकारी महासचिव संदीप रंगा ने संयुक्त रूप से बताया कि सांझा मोर्चा के बैनर तले आगामी 25 जुलाई को अंबाला में परिवहन मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

संदीप रंगा ने कहा कि हरियाणा रोडवेज प्रदेश की जनता को दिन-रात महत्वपूर्ण परिवहन सेवाएं प्रदान कर रहा है। इसके बावजूद, कर्मचारियों को अपने हक और जायज मांगों के लिए निरंतर संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अनेक बार आश्वासन दिए गए हैं लेकिन मांगों का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
उन्होंने बताया कि विभाग में चालक, परिचालक, निरीक्षक, तकनीकी कर्मचारियों और लिपिक वर्ग के हजारों पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। इस कारण कार्यरत कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है जिससे उनकी कार्यक्षमता और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

चिंताजनक बात यह है कि इन रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करने के बजाय, सरकार निजीकरण और किलोमीटर स्कीम को बढ़ावा दे रही है। कर्मचारी संगठन इस नीति का लगातार विरोध कर रहा है।
संघ ने मांग की कि चालक, परिचालक एवं अन्य रिक्त पदों पर जल्द स्थायी भर्ती की जाए, किलोमीटर स्कीम और निजीकरण की नीति समाप्त की जाए और वर्ष 2008 से लंबित वेतन विसंगतियों का समाधान किया जाए। इसके अलावा कर्मचारियों को योग्यता के आधार पर पदोन्नति, वर्ष 2018 में भर्ती ग्रुप-डी कर्मचारियों को कॉमन कैडर से बाहर कर तकनीकी पदों पर पदोन्नति का अवसर तथा चालकों को हैवी चालक ग्रेड और लिपिक वर्ग की वेतन संबंधी विसंगतियों का शीघ्र समाधान करने की भी मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें