फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, मांगा बकाया एरियर

विज्ञापन
08जेएनडी04-बस अड्डे पर धरना देकर रोष प्रकट करते रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी सदस्य। स्रोत कर्मचार - फोटो : बहराइच में सुबह के समय छाया कोहरा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर राज्य प्रधान जगदीप लाठर की अध्यक्षता में सोमवार को बस अड्डा पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कमेटी पदाधिकारियों की महाप्रबंधक के साथ बैठक हुई जिसमें उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया।
राज्य प्रधान जगदीप लाठर ने उनकी मांग है कि कर्मचारियों का 2013- 2016 का बकाया एरियर दिया जाए, कर्मचारियों की बकाया एलटीसी दिया जाए और कौशल वाले कर्मचारियों का वेतन महीने के पहले सप्ताह में दिया जाए। पार्किंग में शेड की व्यवस्था और वर्कशॉप में आउट गेट पर हुए गड्ढे भरे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से आठ घंटे की ड्यूटी ली जाए और बीमार कर्मचारियों से लाइट ड्यूटी ली जाए। बैठक के बाद फैसला लिया है कि धरना स्थगित कर दिया है। इस अवसर पर महासचिव चमन लाल स्वामी, संदीप रंगा, राजेश चोपडा, कृष्ण, विकास, दर्शन, सोनू मोर, सज्जन, अनिल गौतम, जयवीर, महेश, संदीप सिंघवा, कुका, अनिल ढांडा, मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें