फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पत्नी के थे अवैध संबंध, परेशान शख्स ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन


नरवाना। सिगंवाल गांव में सोमवार सुबह 40 वर्षीय गुरनाम ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एएसआई अजीत ने मोबाइल फोन और सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मृतक के भाई राजेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके भाई गुरनाम की शादी वर्ष 2011 में बरवाला निवासी रेखा के साथ हुई थी। उनकी भाभी का गांव के ही युवक प्रवीन के साथ प्रेम–प्रसंग चल रहा था। कई बार गुरनाम ने दोनों को बातचीत करते और संदिग्ध हालत में देखा था। इसको लेकर भाई और भाभी के बीच झगड़े बढ़ते गए। 15 दिन पहले प्रवीन और रेखा ने मिलकर गुरनाम के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

राजेश का आरोप है कि रेखा और प्रवीन लगातार गुरनाम को झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। परेशान होकर सोमवार सुबह करीब पांच बजे गुरनाम ने आत्महत्या कर ली। राजेश के बयान के आधार पर पुलिस ने रेखा और प्रवीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

वर्जन


मृतक गुरनाम के पास से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने गुरनाम का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले को लेकर सुसाइड नोट व बरामद साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है। –वीरेंद्र, इंस्पेक्टर, सदर थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें