जींद। हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने महाप्रबंधक पर तानाशाही बरतने का आरोप लगाया है। अनिल गौतम, राजेश चौपड़ा, देवेंद्र घोड़ेला ने कहा कि महाप्रबंधक एक यूनियन नेता के रूप में कार्य कर रहे हैं जो कि आंदोलन के दौरान सरकार के खिलाफ विरोध करने का काम करती है।
विज्ञापन
ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने कई बार कर्मचारियों की जायज मांग के लिए मांग पत्र देकर महाप्रबंधक के साथ बातचीत करनी चाही है लेकिन बातचीत न करके व्यक्तिगत तौर पर कर्मचारियों का शोषण करने का काम किया जा रहा है। डिपो में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।
उन्होंने कहा जो कर्मचारी लंबे समय से महाप्रबंधक की मिलीभगत से दाएं व बाएं बैठे हैं। उनको मूल ड्यूटी के रूप में कार्य करवाएं नहीं तो कमेटी आठ दिसंबर को महाप्रबंधक के खिलाफ एक दिन का सांकेतिक धरना देगी। इसके बाद उसी दिन आंदोलन की घोषणा की जाएगी।