फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एचकेआरएन कर्मचारियों का डाटा हटाए जाने पर सीएम से मिले कर्मचारी

विज्ञापन
04जेएनडी31: सीएम नायब सिंह सैनी से मिलते हुए एचकेआरएन कर्मचारी। स्रोत: कर्मचारी
विज्ञापन
उचाना। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) कर्मचारियों ने वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस पर मुलाकात की। इसमें जींद स्वास्थ्य विभाग में लगे 116 कर्मचारियों का डेटा पोर्टल से हटाए जाने और वेतन न मिलने के मामले की शिकायत की। सीएम ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

एचकेआरएन संघ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनू बूरा ने बताया कि जिले के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 116 कर्मचारियों का डेटा एचकेआरएन पोर्टल से हटा दिया गया है। इससे पहले, वेतन न मिलने और डेटा डिलीट होने के विरोध में नागरिक अस्पताल में एक घंटे का सांकेतिक धरना भी दिया गया था।
कर्मचारियों ने इस संबंध में तहसील स्तर पर उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपे थे लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला था कि डेटा क्यों हटाया गया। बूरा ने मुख्यमंत्री के सामने कर्मचारियों की मुख्य मांगें रखीं। इसमें समय पर वेतन भुगतान, समान वेतन, कर्मचारियों को पक्का करना और कर्मचारियों को भिवानी में प्रतिनियुक्ति पर न भेजना शामिल था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो कर्मचारी टेक्निकल टीम और सेवा टीम (टेलीफोन ऑपरेटर) पर कार्यरत हैं। उन्हें लेवल एक से लेवल तीन तक नियुक्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि पोर्टल में आ रही सभी दिक्कतें और जिन कर्मचारियों के नाम पोर्टल से हटाए गए हैं उनका समाधान जल्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर गोविंद खटक, राकेश मलिक खरक रामजी, मनोज कालकंदा बुआना और राज्य कन्वीनर मंगत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें