फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विज से रोडवेज का प्रतिनिधिमंडल, समस्याएं रखीं

Sat, 26 Oct 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी03-परिवहन मंत्री अनिल विज से मिलते हरियाणा रोडवेज जागृति मंच का मंडल। स्रोत संगठन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा रोडवेज जागृति मंच की राज्य कार्यकारिणी का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को परिवहन मंत्री अनिल विज से उनके कार्यालय में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें परिवहन मंत्री बनने पर बधाई दी।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने उनके साथ विस्तार से चर्चा की और चालकों-परिचालकों की दैनिक समस्याओं तथा मांगों पर सकारात्मक बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा। विज ने कहा कि यदि किसी कर्मचारी को कोई परेशानी है तो वह उससे मिल सकता है। यूनियन की मांग पर समस्या को दूर करने के लिए दीपावली के बाद मंत्री ने अंबाला कैंट में हफ्ते में दो दिन बैठने के लिए भी प्रबंध करवाया है, ताकि कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनका निदान किया जा सके।
राज्य प्रधान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले आठ साल से रोडवेज कर्मचारियों को उनका देय दिवाली बोनस नहीं मिला है तो मंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए रोडवेज के उच्च अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि दीपावली तक रोडवेज के कर्मचारियों को उनका देय बोनस शीघ्र दिया जाए। मंत्री ने ठोस आश्वासन दिया कि जल्द ही यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर चालकों-परिचालकों की अन्य मांगों पर बातचीत की जाएगी। उन्हें लागू भी करने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान संगठन सचिव सुरेश सैनी नारनौंद, मुख्य सलाहकार सुनील वर्मा अंबाला, दयानंद यादव, राजेश बराड़, प्रवीण शर्मा और रमेश कुमार मौजूद रहे।

25जेएनडी03-परिवहन मंत्री अनिल विज से मिलते हरियाणा रोडवेज जागृति मंच का मंडल। स्रोत संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें