फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रोडवेज बस ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर

विज्ञापन
22जेएनडी13-लघु सचिवालय के सामने खड़ी क्षतिग्रस्त पुलिस की गाड़ी और रोडवेज बस। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर के लघु सचिवालय के सामने स्थित चौक पर शुक्रवार दोपहर रोडवेज बस ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। हालांकि दुर्घटना में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित हैं। रोडवेज कर्मचारियों ने तुरंत दूसरी बस की व्यवस्था कर यात्रियों को रवाना कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद बरवाला से चलकर रोडवेज बस शहर से होकर गुजर रही थी। बस जब लघु सचिवालय के सामने चौक के पास पहुंची तो आगे चल रही पुलिस की गाड़ी से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
हादसे में पुलिस की गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के चलते कुछ समय तक चौक पर जाम जैसी स्थिति बनी रही जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें