फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैव विविधता संरक्षण मानव जीवन की सुरक्षा का आधार : पवन ग्रोवर

विज्ञापन
22जेएनडी15-पांडू पिंडारा में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर पौधरोपण करते डीएफओ पवन ग्रोवर। स
विज्ञापन
जींद। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर शुक्रवार को पांडू पिंडारा स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वन मंडल अधिकारी पवन ग्रोवर ने कहा कि जैव विविधता की रक्षा ही मानव अस्तित्व की वास्तविक गारंटी है। प्रकृति, वन्य जीव एवं वनस्पतियां मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और इनके संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान भी किया।
जिला पंचायत अधिकारी संदीप भारद्वाज ने कहा कि सभी पंचायतों को अपने-अपने क्षेत्रों में जैव विविधता संरक्षण एवं पौधारोपण अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए स्लोगन राइटिंग, पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिनमें पांडू पिंडारा एवं निर्जन विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
सरपंच कुलदीप मलिक ने गांव में व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने से पर्यावरण संतुलित एवं स्वच्छ बना रहेगा।
सतीश शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस प्रतिवर्ष 22 मई को विश्वभर में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य जैव विविधता संरक्षण के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
मुख्य अध्यापिका नाहिनी देवी ने कहा कि विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के लिए इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने चाहिए। इस दौरान अतिथियों ने जिला में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर रेंज ऑफिसर अमित शर्मा, मुकेश लांबा, ग्राम सचिव अजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें