फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नरवाना व अलेवा के पांच गांवों की सड़कें 64 लाख रुपये से सुधरेंगी

विज्ञापन
02जेएनडी13: नरवाना से टोहाना रोड जिस पर रिटर्निंग वाल बनाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में सड़कों के सुधार के लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर लगातार काम कर रहा है। इसके चलते नरवाना व अलेवा खंड की टूटी सड़कों की स्पेशल रिपेयर करवाई जाएगी। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। इन दोनों खंडों में पांच गांवों की सड़कों के हालात सुधरेंगे।
विज्ञापन

इन सड़कों के सुधार के लिए लगभग एक करोड़ 64 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसमें बिघाना से दुड़ाना, बाहरी से बिघाना गांव की सड़क की स्पेशल मरम्मत व नरवाना खंड में फरैण, फुलिया कलां, हरनामपुरा गांव की सड़कों का सुधार होगा। इन गांवों की सड़कें पिछले काफी समय से टूटी हुई थी।
इनके सुधार की मांग भी ग्रामीणों द्वारा कई बार की गई। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए टूटी सड़कों के सुधार के लिए पीडब्ल्यूडी ने एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा था, जिसको मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन

इन गांवों में अब सड़क के सुधार के लिए टेंडर लगे हैं। करीब 10 दिन में टेंडर की बिड खोलकर फर्म को सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद जल्द ही इन सड़कों पर काम शुरू करवाया जाएगा। इसके अलावा नरवाना से टोहाना रोड पर भी रिटर्निंग वाल का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए भी टेंडर लगे हैं।
बाक्स
जिले में टूटी हुई सड़कों के सुधार के लिए काम किया जा रहा है। फिलहाल नरवाना समेत अन्य कई खंडों में सड़क सुधार के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। जल्द ही इन सड़कों की मरम्मत का काम शुरू करवा दिया जाएगा। फिलहाल टेंडर प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

-राजकुमार नैन, एक्सईन पीडब्ल्यूडी बीएंड आर जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें