फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जोखिम भत्ता पांच हजार रुपये दिया जाए, ठेका प्रथा बंद हो

Sat, 17 May 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी05-नगर परिषद कार्यालय में मांगों को लेकर रोष प्रकट करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। गोहाना रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय में कर्मचारियों ने मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरू की। इसकी अध्यक्षता इकाई के प्रधान विजेंद्र कांगड़ा ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार हमारी मांगों की अनदेखी कर रही है। यदि सरकार का यही रवैया रहा तो आने वाले समय में सड़कों पर होंगे, इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने मांग की कि गुरुग्राम के 3480 कर्मचारियों और कौशल रोजगार निगम केकर्मचारियों की छंटनी रद्द कर ड्यूटी पर वापस लिया जाए। सभी दैनिक वेतन भोगी, निगम रोल, कौशल रोजगार निगम कर्मचारियों को पक्का किया जाए। कच्चे सफाई और सीवरेज कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 27000 किया जाए।
इसके अलावा फायर कर्मचारियों को फायर ऑपरेटर, ड्राइवर पदों पर सृजित करके पक्का किया जाए। जोखिम भत्ता पांच हजार रुपये दिया जाए। संघ के साथ हुए समझौतों को लागू किया जाए। 311 एप और एसडब्ल्यूएम एप बंद की जाए। ठेका प्रथा बंद की जाए। कच्चे कर्मचारियों को दस लाख रुपये सेवानिवृत्ति लाभ दिया जाए। मृत्यु होने पर 20 लाख रुपये आर्थिक सहायता और उनके आश्रितों को पक्की नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर हरबंस लाल, अजय, संदीप, राजकुमार, सोहनलाल, सुमित, बलबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें