03जेएनडी24: होली के अवसर पर बच्चों को गुलाल देते ऋषिपाल हैबतपुर। स्रोत कार्यकर्ता
जींद। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर ने होली का त्योहार समाज के जरूरतमंद वर्ग के साथ मनाया। मंगलवार को ऋषिपाल हैबतपुर टीम के साथ विभिन्न बस्तियों में पहुंचे और बच्चों को रंग, गुलाल, पिचकारियां और मिठाइयां वितरित कीं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है। त्योहार का असली आनंद तभी है जब हम अपनी खुशियां दूसरों, विशेषकर अभावग्रस्त लोगों के साथ साझा करें। उन्होंने आगे कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए ताकि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी बच्चा त्योहार की उमंग से वंचित न रहे।
थोड़ा सा सहयोग कई घरों में दिवाली और होली जैसी खुशियां ला सकता है। बच्चों के लिए यह किसी बड़े उपहार से कम नहीं है। कार्यक्रम के अंत में ऋषिपाल हैबतपुर ने सभी जिलावासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि वे इस पर्व को शांति, सद्भाव और आपसी सम्मान के साथ मनाएं।