26जेएनडी02: गुरु रविदास धर्मशाला में संविधान दिवस मनाते हुए डाॅ. बीआर अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी स
जींद। गुरु रविदास धर्मशाला में डाॅ. आंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान राजेश पहलवान की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। भारतीय संविधान के निर्माता डाॅ. अंबेडकर को याद किया गया। राजेश पहलवान ने कहा कि बाबा साहेब के विचारों को संविधान दिवस पर याद करें और सबसे महत्वपूर्ण बात है कि उन्हें जीवन में उतारें भी, ताकि देश को आदर्श बनाने का सपना पूरा किया जा सके।
सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक दलबीर आल्याहन ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में विशेष भूमिका निभाई थी। हम सभी को जाति व धर्म से ऊपर उठ कर देशहित व सामाजिक हित के कार्य करने चाहिए। इस अवसर पर उप प्रधान कमल चोपड़ा, महेंद्रपाल, दलबीर आल्याहन, धर्मपाल सिहमार, सतीश काजल, बलवंत सिहमार, गजराज मेहरा, वजीर कटारिया मौजूद रहे।