फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग का उद्देश्य स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन की प्राप्ति : फूल मोर

Fri, 03 Oct 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी26-जाट धर्मशाला पार्क में योग शिविर में आए साधकों को संबो​धित करते प्रधान फूल कुमार। स्
विज्ञापन
जींद। भारतीय योग संस्थान के 59वें योग दिवस पर वीरवार को जाट धर्मशाला पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जाट धर्मशाला के नवनिर्वाचित प्रधान फूल कुमार मोर ने कहा कि योग जीवन जीने का एक तरीका है। जिसका उद्देश्य स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन की प्राप्ति है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भारतीय योग संस्थान के जींद शहर में अलग-अलग जगह पर चलने वाले शिविरों में भाग लेने वाले योग शिक्षकों के अलावा आसपास के लोगों ने भाग लिया। इसमें योग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और स्वस्थ रहने के तरीकों के बारे में बताया।
प्रधान फूल कुमार मोर ने कहा कि मनुष्य एक शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक प्राणी है। उन्होंने कहा कि आज युवा जिम की तरफ ज्यादा रुझान हो रहा है, लेकिन उनको जिम की बजाए योग की तरफ लाने की जरूरत है। उन्होंने भारतीय योग संस्थान के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि युवाओं योग के प्रति रुचि पैदा करने के लिए उनकी तरफ से भी पूर्ण सहयोग रहेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय वरिष्ठ उपप्रधान हरदीप सांगवान ने कहा कि योग मनुष्य को केवल शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ्य नहीं बनाता बल्कि यह सामाजिक रूप से भी व्यक्ति का विकास करता है। योग मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन बनाने भी में मदद करता है। भारतीय योग संस्थान पिछले 59 साल से योग के प्रति जागरूकता बढ़ा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें