17जेएनडी01-शिव कॉलोनी स्थित अक्षर भवन में आयोजित बैठक में भाग लेते हुए रिटायर्ड कर्मचारी। स्रोत
- फोटो : मौधा गांव में गेहूं की सरकारी खरीद करते विपणन निरीक्षक व मौजूद किसान।
जींद। शिव कॉलोनी स्थित अक्षर भवन में रिटायर्ड कर्मचारी संघ ब्लॉक जींद कार्यकारिणी की बैठक मास्टर कर्मबीर सिंह संधू की अध्यक्षता में हुई। खंड प्रधान मास्टर कर्मबीर संधू ने कहा कि 22 अप्रैल को जींद जिला मुख्यालय पर रिटायर्ड कर्मचारियों की ओर से धरना और प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लोकसभा में 25 मार्च को जो वित्त विधेयक पारित किया है। उसमें 31 दिसंबर 2025 से पहले सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों और एक जनवरी 2026 के बाद सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को दो कैटेगरी में बांट दिया है। ऐसा करके सरकार 31 दिसंबर 2025 से पहले सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को वेतन आयोग के लाभों से वंचित करना चाहती है। खंड सचिव महेंद्र सिंह बिश्नोई ने कहा कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्ज फेडरेशन के आह्वान पर 22 अप्रैल को पूरे देश में जिला प्रशासन के मार्फत केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। इसकी तैयारी में कर्मचारियों से घर-घर जाकर संपर्क किया जा रहा है और सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है। इस मौके पर कलीराम, राजकरण, दिलबाग सिंह, आजाद पांचाल और राजकरण शर्मा भी मौजूद रहे।