फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रिटायर्ड कर्मचारियों ने जिला सचिवालय पर किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
21जेएनडी14: रिटायर्ड कर्मचारी लघु सचिवालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए। संवाद
विज्ञापन
जींद। हरियाणा रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने मंगलवार को जिला सचिवालय पर धरना-प्रदर्शन कर सरकार को घेरा। प्रदर्शन में जिले भर से आए सैकड़ों सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर रोष जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान विक्रम सिंह की और संचालन उपप्रधान छज्जू राम नैन ने किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता और हरियाणा किसान सभा के अध्यक्ष मा. बलबीर सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियां कॉर्पोरेट परस्त और जनविरोधी हैं। उन्होंने कहा कि आज किसान मंडियों में अपनी फसल के उठान और उचित मूल्य के लिए संघर्ष कर रहा है। वहीं मजदूरों के 44 कानूनों को खत्म कर सरकार ने अपना मजदूर विरोधी चरित्र उजागर किया है।
जिला प्रधान विक्रम सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा अनिवार्य है। उन्होंने मांग की लोकसभा में पारित वित्त विधेयक 2025 वापस लेकर आठवें वेतन आयोग का पूरा लाभ दिया जाए। पुरानी पेंशन नीति बहाल की जाए। कैशलेस चिकित्सा सुविधा पूर्ण रूप से लागू हो।
विज्ञापन

रेल और हवाई यात्रा में दी जाने वाली रियायतें फिर से शुरू की जाएं। सभा के दौरान शिक्षा विभाग द्वारा पुराने अध्यापकों के लिए पात्रता परीक्षा के आदेश और अग्निशमन कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए प्रस्ताव पारित किए गए।
सभी कर्मचारी पैदल मार्च करते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर आजाद पांचाल, कर्मवीर सिंह संधू, राजकुमार शयोकंद और कपूर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें