संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। शुक्रवार को कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओ की जिला स्तरीय बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर ने की जबकि जिला इंचार्ज ऋषि यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिले के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को होने वाली वोट चोर, गद्दी छोड़ महारैली के लिए लोगों को ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई व तैयारी समीक्षा की गई।
ऋषि यादव ने कहा कि रैली को लेकर जींद जिले के कार्यकर्ताओं में भारी जोश एवं उत्साह है। सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों जींद, जुलाना, सफीदों, उचाना और नरवाना से सैंकड़ों लोग दिल्ली रैली में पहुंचेंगे। ऋषिपाल हैबतपुर ने बताया कि हर विधानसभा स्तर पर वाहनों की व्यवस्था पूरी तरह सुनिश्चित कर ली गई है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए रैली में जाने वाले वाहनों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुभाष गांगोली, जींद विधानसभा से प्रत्याशी रहे महाबीर गुप्ता, पूर्व चेयरमैन पवन दूहन, पूर्व विधायक सूरजभान काजल, पूर्व चेयरमैन पवन दुहन, पूर्व प्रधान सुखी राम धरौदी, सुभाष झांज, विजय मोर लुदाना, जगदीश बीबीपुर, संजय जागलान, संदीप सरपंच शादीपुर, रामप्रसाद सरपंच, सुरेश शर्मा फौजी, पूर्व जिलाध्यक्ष सेवादल पूजा ठाकुर, वजीर मेहरा मौजूद रहे।