फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अब तक 10, 680 शिकायतों में से 8,716 का हुआ समाधान

विज्ञापन
24जेएनडी10: लघु सचिवालय सभागार में अ​​​धिकारियों की बैठक लेते डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्र
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का निपटान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता पर लिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि जो शिकायतें पुन खोली जाती हैं, उनकी एटीआर अपलोड करते समय संबंधित नागरिक के हस्ताक्षर, मोबाइल नंबर और मुहर अनिवार्य रूप से अंकित होनी चाहिए। इसका उद्देश्य प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है ताकि शिकायतकर्ता को संतोषजनक समाधान मिल सके।
अब तक 10 हजार 680 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें से आठ हजार 716 का समाधान किया जा चुका है। शेष 171 शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई जारी है। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जिन समस्याओं का समाधान जिला स्तर पर संभव है। उन्हें अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।
विज्ञापन

इससे पूर्व, चंडीगढ़ मुख्यालय से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी डीसी को लंबित मामलों के शीघ्र निपटान के निर्देश दिए थे। बैठक में एडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम सत्यवान मान, सीटीएम मोनिका रानी और डीडीपीओ संदीप भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें