फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खेल मैदान के लिए चार एकड जमीन स्कूल को देने के लिए प्रस्ताव पारित

Tue, 28 Feb 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। राजकीय स्कूल भौंगरा में पढ़ाई करने आने वाले विद्यार्थियों के सामने खेल मैदान को लेकर आ रही परेशानी अब दूर होगी। ग्राम पंचायत भौंगरा द्वारा स्कूल के साथ लगती गांव की चार एकड़ जमीन स्कूल को खेल मैदान के लिए देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भौंगरा में सरपंच सुखविंद्र सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य नरेंद्र शर्मा द्वारा भौंगरा गांव के मौजीज व्यक्तियों को बुलाकर महापंचायत का आयोजन किया। मा. रामप्रसाद ने विद्यालय में खेल परिसर न होने के कारण गांव के सामने आधुनिक खेल मैदानों के लिए जमीन की मांग का प्रस्ताव रखा। सर्वसम्मति से स्कूल के साथ लगती चार एकड़ जमीन स्कूल को प्रदान करने का प्रस्ताव पंचायत के माध्यम से पास करने का फैसला लिया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, खेल एक सिक्के के दो पहलु है। शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है। आज खेलों के माध्यम से बेटे-बेटियां गांव का नाम रोशन कर रहे है। स्कूल में खेलों में रूचि रखने वाले खिलाडिय़ों को खेल मैदान के अभाव से अभ्यास में परेशानी होती है। ऐसे में पंचायत के पास स्कूल के साथ लगते जमीन है यह जमीन खेल मैदान के लिए स्कूल को दी जाएगी। यहां पर विद्यार्थी जिस खेल में रूचि है उसका अभ्यास कर सेंगे। प्राचार्य नरेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी रणपाल श्योकंद ने शिक्षा विभाग की ओर से पूरे गांव का आभार जताया। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान राजवीर चहल, उपप्रधान छबीलदास, मांगेराम, रामकुमार, नंबरदार के साथ गांव के खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें