फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सावित्री नगर में सीवरेज ओवरफ्लो से कॉलोनीवासी परेशान, बीमारी फैलने का खतरा

विज्ञापन
29जेएनडी05: सा​वित्री नगर में खड़ा सीवरेज का गंदा पानी। स्रोत काॅलोनीवासी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। शहर के सावित्री नगर की गली में सीवरेज ओवरफ्लो से कॉलोनीवासी परेशान हैं। गली में सीवरेज का गंदा पानी भरा हुआ है और लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। समस्या को लेकर कॉलोनीवासियों ने वार्ड पार्षद, नगर परिषद अध्यक्षा को भी अवगत करवाया है लेकिन लेकिन समाधान नहीं हुआ।
कॉलोनी निवासी विपिन, विक्रम, हरिओम, दीपक, चरण गुलाटी, बबलू, संजय, सुषमा, चिराग, इंदू, अमित, जितेंद्र, गीतांजलि, पूजा, अंजू ने बताया कि उनकी कॉलीनी में अमित टेलर के घर से बलवंत राठी के घर तक गली ब्लॉक की ओर से बनावाई गई थी जो अब खराब हो चुकी है। इस कारण सीवरेज का पानी गली में भरा रहता है।
विज्ञापन

मुख्य गली होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। गली में जमा सीवरेज के पानी से आवागमन तो प्रभावित हो रहा है साथ ही बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है। गंदे पानी की निकासी न होने के कारण कई बार तो पानी उनके घरों में घुस जाता है। मेन लाइन बंद होने से सीवरेज ओवरफ्लो हो गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग के दरवाजे खटखटाए लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बदबू से आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सीवरेज व्यवस्था ठीक करवाई जाए और दोबारा से गली का निर्माण करवाया जाए।

-
मामला उनके संज्ञान में है और जल्द सीवरेज व्यवस्था को दुरूस्त करवाया जाएगा। कॉलोनीवासियों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।- पार्षद गीता देवी,जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें