फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राखीगढ़ी ओपन कबड्डी टूर्नामेंट में जींद ने हिसार को 33–16 से हराया

विज्ञापन
29जेएनडी08: विजेता टीम सम्मान रा​शि लेकर खुशी जताते हुए। स्रोत कोच - फोटो : अ​ग्निवीर अतुल। स्रोत परिजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। राखीगढ़ी ओपन कबड्डी टूर्नामेंट में जींद की कबड्डी टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। 26 से 28 दिसंबर तक आयोजित टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में अर्जुन स्टेडियम जींद और हिसार जिला के किरोड़ी गांव की टीम आमने-सामने हुईं, जिसमें अर्जुन स्टेडियम जींद ने एकतरफा खेल दिखाते हुए 33–16 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
टूर्नामेंट के पहले दिन से ही जींद की टीम ने आक्रामक खेल का परिचय दिया। लीग मुकाबलों में टीम के रेडरों और डिफेंडरों ने तालमेल के साथ खेलते हुए विरोधी टीमों को कोई खास मौका नहीं दिया। सेमीफाइनल में भी जींद की टीम ने मजबूत प्रदर्शन कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में जींद के रेडरों ने तेज रेड और बोनस प्वाइंट्स के जरिए लगातार अंक जुटाए।
विज्ञापन

वहीं, डिफेंस ने सटीक टैकल कर किरौड़ी की टीम को दबाव में रखा। पहले हाफ में ही जींद ने बढ़त बना ली थी, जिसे दूसरे हाफ में और मजबूत किया। मुकाबला 33-16 अंकों के साथ समाप्त हुआ और जींद की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

उपलब्धि में टीम के कोच रामपाल कौशिक और संदीप कुमार की अहम भूमिका रही। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर रणनीति, फिटनेस और मनोबल के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें