फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसंधान व नवाचार से बनेगा विकसित भारत : प्रो. राम पाल सैनी

विज्ञापन
06जेएनडी26: अनुसंधान, नवाचार और बौद्धिक संपदा अधिकार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कार्य
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय एवं आईपीआर सेल की ओर से ‘ज्ञान से संपदा’ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने कहा कि वर्तमान समय ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था का है जहां शोध और नवाचार ही राष्ट्र की प्रगति का आधार बनते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों व शोधार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने शोध को केवल अकादमिक दायरे तक सीमित न रखें बल्कि उसे समाज और उद्योग से जोड़कर व्यावहारिक रूप दें।
उन्होंने कहा कि अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देकर ही विकसित भारत का सपना साकार किया जा सकता है। कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ. धनपत राम अग्रवाल, निदेशक, इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेड, कोलकाता ने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार आज के दौर में आर्थिक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम है।
विज्ञापन

उन्होंने पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के जरिए नवाचार को व्यावसायिक रूप देने पर जोर दिया और प्रतिभागियों को अपने शोध कार्य को पेटेंट कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से स्टार्टअप और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान भी किया।
विशिष्ट अतिथि प्रो. राजबीर सिंह, पूर्व कुलगुरु, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक ने कहा कि विश्वविद्यालयों को शोध आधारित नवाचार का केंद्र बनना चाहिए। उन्होंने उद्योगों के साथ सहयोग बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान ही देश को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें