फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: धुंध से राहत, ठंडी हवा ने छुड़ाई कंपकंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। परिवर्तनशील मौसम के चलते दिनभर मौसम में उतार-चढाव बना रहा। पूर्व की तरफ से चली ठंडी हवा से दिनभर कंपकपी छुटती रही। सुबह कड़ाके की ठंड के साथ धुंध से राहत जरूर मिली। इसके अलावा मौसम में बादल भी छाए रहे। दोपहर बाद निकली धूप के बावजूद भी ठंड से राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहा, जबकि अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मौसम में आद्रता 84 प्रतिशत तथा हवा की गति दस किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। पश्चिम विक्षोभ के आंशिक असर के चलते आकाश में बादलवाई दिखाई दी। ठंड तथा धुंध से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम में बढ़ रही ठंड फसलों के लिए लाभदायक जरूर है। दिन का आगाज कड़ाके की ठंड तथा आंशिक धुंध के साथ हुआ। हवा की गति भी तेज रही। दिन चढ़ने के साथ हल्की भी धुंध छंट गई और बादलवाई आकाश में दिखाई दी। इसके चलते लोग देरी से घरों से बाहर निकले। पहाडों की तरफ से चली हवा से दिनभर कंपकपी छुटती रही।
बाक्स
मौसम फसलों के लिए अनुकूल, आंशिक रहेगी बादलवाई
मौसम विभाग के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिसके असर के चलते बादलवाई आकाश में दिखाई दे रही है। इस दौरान गरज व चमक के साथ कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी की संभावना है। ठंड से राहत मिलने के आसार फिलहाल नहीं हैं। मौसम में उतार-चढाव बना रहेगा। मौसम फसलों के अनुकूल बना हुआ है। किसान फसलों पर नजर बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. राजेश मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें