पिल्लूखेड़ा। पिल्लूखेड़ा मंडल के गांव कलावती के बूथ नंबर 135 पर भाजपा बूथ अध्यक्ष की बैठक रविवार को किताब सिंह व रामनिवास की अध्यक्षता में हुई। इसमें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व चुनाव अधिकारी सुखदीप बुआना और मंडल संयोजक नारायण दत्त शर्मा ने मुख्य तौर पर शिरकत की। बैठक में रामगोपाल शर्मा को सर्वसम्मति से बूथ अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
सुखदीप बुआना ने बताया कि पार्टी के बूथ अध्यक्षों का चुनाव किया जा रहा है। जिन सदस्यों ने 50 सदस्य नए जोड़े हैं, वही सक्रिय कार्यकर्ता बनता है। जो सक्रिय सदस्य बन चुके हैं वह हर सदस्य कम से कम 50 प्राथमिक सदस्य जरूर बनाएं। उन्होंने बताया कि संगठन का पर्व चल रहा है। पार्टी का लक्ष्य 50 लाख नए सदस्य बनाने का है। हरियाणा प्रदेश में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार प्रदेश की कमान संभाले हुए हैं जो बहुत अच्छे कार्य कर रहे हैं। भाजपा पार्टी में हर कार्यकर्ता का पूरा-पूरा मान सम्मान किया जा रहा है। जो बूथ अध्यक्ष बनाए जाएंगे वही शक्ति केंद्र बनेंगे। 50 नए सदस्य पूरे करने के बाद ही आप पार्टी में पद पा सकते हैं। चाहे कोई कितने सालों से पार्टी से जुड़ा हो लेकिन सभी को 50 नए सदस्य पूरे करने होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में इतने विकास कार्य करवाएं है, इतने कार्य कभी किसी सरकार ने नहीं करवाए। इस अवसर पर रामकुमार, बलवान शर्मा, सत्यवान, रामकुमार, प्रताप, ओमप्रकाश, मोहन, संजय, जयभगवान मौजूद थे।