07जेएनडी14: सीआरएसयू में शास्त्रीय संगीत कंठ व्याख्यान में मौजूद डॉ. भूपेंद्र मल्होत्रा और अन्य
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में मंगलवार को संगीत विभाग की ओर से शास्त्रीय संगीत में कंठ साधना का महत्व विषय पर एक विशेष विस्तार व्याख्यान का आयोजन हुआ। डॉ. भूपेंद्र मल्होत्रा ने अपने व्याख्यान में स्वर शुद्धता और मानसिक एकाग्रता पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि एक श्रेष्ठ गायक बनने के लिए केवल प्रतिभा पर्याप्त नहीं है बल्कि नियमित कंठ साधना और लय की गहरी समझ अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि निरंतर अभ्यास ही कलाकार को उत्कृष्टता की ओर ले जाता है। डॉ. भावना ने कहा कि कंठ साधना शास्त्रीय संगीत की आत्मा है। मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. जसबीर सिंह व अन्य मौजूद रहे।