फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आंबेडकर की जयंती पर छात्र होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सफीदों रोड स्थित रविदास धर्मशाला में मंगलवार को डॉ. बीआर आंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी की बैठक आयोजित हई। इसकी अध्यक्षता प्रधान राजेश पहलवान ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई जाएगी।महासचिव रामचंद्र जैस्ट ने बताया कि कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को रविदास धर्मशाला से एक शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसका समापन गोहाना रोड स्थित आंबेडकर चौक पर होगा। प्रधान राजेश पहलवान और समस्त कार्यकारिणी ने समाज के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन का हिस्सा बनें। इस अवसर पर उपप्रधान कमल चोपड़ा, महेंद्रपाल बीबियन, धर्मपाल सिंहमार, सेवानिवृत मुख्याध्यापक दलबीर अल्याहन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें