फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य : एसडीएम

Thu, 08 Jan 2026 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। एग्रीस्टैक योजना के तहत शामलो कलां गांव में चल रहे पंजीकरण का बुधवार को एसडीएम होशियार सिंह ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण करवाना सभी किसानों के लिए अनिवार्य है क्योंकि इसी के माध्यम से किसान की यूनिक किसान आईडी तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि किसान आईडी बनने के बाद किसानों को बीज, उर्वरक, कृषि यंत्र, फसल बीमा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से संचालित सभी कृषि एवं किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर, पारदर्शी और सरल तरीके से प्राप्त हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि भविष्य में जिन किसानों की किसान आईडी नहीं बनी होगी, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सभी किसानों को चाहिए कि वे समय रहते अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि एग्रीस्टैक के माध्यम से किसानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा, जिससे योजनाओं का लाभ सीधे पात्र किसानों तक पहुंचाया जा सकेगा और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाना उपमंडल के सभी किसानों से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी कृषि कार्यालय, कॉमन सर्विस सेंटर और सीएचसी पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार एग्रीस्टैक पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंजीकरण कार्य में किसी भी किसान को परेशानी न हो और उन्हें सही जानकारी उपलब्ध करवाई जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान इस योजना से जुड़ सकें और सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें