फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए पंजीकरण जारी

Fri, 31 Jan 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हर घर-हर गृहिणी योजना के पंजीकरण को लेकर सीएससी के माध्यम से पंजीकरण किया जा रहा है। जिला में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से 76 हजार 65 पंजीकरण किए गए। इसमें से ग्रामीण स्तर पर अब तक 59 हजार 424 पंजीकरण और शहरी स्तर पर 16 हजार 641 पंजीकरण किए जा चुके हैं। अब भी लगातार इस विशेष अभियान के तहत रजिस्ट्रेशन कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएफएससी राजेश आर्य ने कहा कि यह योजना बीपीएल और एएवाई श्रेणी के परिवारों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का एक बड़ा साधन है। जींद में लगभग 1260 अटल सेवा केंद्र हैं, जिनके माध्यम से पंजीकरण करवाकर योजना का लाभ लिया जा सकता है। उन्होंने कहा योजना के तहत पात्र परिवार 500 रुपये में प्रतिवर्ष 12 एलपीजी गैस सिलिंडर प्राप्त कर सकते हैं व योजना का लाभ लेना बिल्कुल सरल है। रजिस्ट्रेशन के लिए केवल गैस कनेक्शन की कॉपी, परिवार पहचान पत्र, बैंक खाता विवरण और पंजीकृत मोबाइल नंबर जैसे दस्तावेज आवश्यक हैं। सभी लाभार्थियों तक योजना का लाभ सुनिश्चित करने के लिए कैंप लगाकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें