फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: धीरे-धीरे चल रहा नागरिक अस्पताल में पुनर्निर्माण

Tue, 10 Mar 2026 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी15-नागरिक अस्पताल में खुले आसमान के नीचे बैठ रिपोर्ट का इंतजार करते हुए मरीज। स्राेत मर
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में पुनर्निर्माण का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। लैब के बाहर लगा शैड हटा दिया गया था। इस लैब के बाहर मरीजों को अब खुले आसमान के नीचे गर्मी के बीच बैठना पड़ रहा है। सर्दियों में तो जैसे-तैसे चल गया लेकिन अब गर्मी में मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के भीतर और बाहर के जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसके लिए 14.91 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। अब पुराने भवन की तरफ से सवा माह पहले काम शुरू किया गया था। भवन के पीछे की तरफ दीवार का बुरा हाल है। इसी दीवार के सहारे शैड लगाया गया है जिसके नीचे बैठ कर लोग अपनी जांच रिपोर्ट का इंतजार करते हैं।
निर्माण कार्य के दौरान कोई हादसा न हो इसके लिए इस शैड को हटवा दिया गया था और कुर्सियों को नई बिल्डिंग के सामने लगा दिया गया था। धीमा काम होने के चलते यह मरीजों की परेशानी का सबब बना हुआ है। चार माह हो चुके हैं लेकिन यह पूरा नहीं हो पाया है। पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से संचालित यह प्रोजेक्ट निर्धारित समयावधि से पार जा चुका है।
विज्ञापन


नई बिल्डिंग में प्रथम तल पर भी कुर्सियां लगाई गई हैं। मरीज यहां भी बैठ सकते हैं। बिल्डिंग के पीछे की तरफ से कार्य को जल्द पूरा करने के लिए संबंधित ठेकेदार को बोल दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द यह कार्य पूरा होगा।
विज्ञापन

- डॉ. रघुवीर पूनिया, कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें