संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बुधवार को बाल भवन में जिला स्तरीय बाल महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया गया। महोत्सव के पहले दिन जिले के करीब 150 स्कूलों के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस दौरान मेहंदी रचाओ, कार्ड मेकिंग, ऑन-द-स्पॉट स्केचिंग, पोस्टर मेकिंग, थाली पूजन, कलश सजावट, एकल गायन और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
जिला बाल कल्याण अधिकारी मलकीयत चहल ने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राज्यस्तरीय और मंडलस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए बाल भवन की ओर से भेजा जाएगा। वहीं, जिलास्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार हासिल करने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तरीय बाल दिवस समारोह में उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद की प्रधान सम्मानित करेंगी।
प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. हिमांशु गर्ग, पूजा, पूनम, रचना शर्मा, डॉ. चंचल, जयवीर ढांडा, आरती सैनी, डॉ. भावना, जगदीश, मंगल चंद गुप्ता, रणवीर कौशल, सुरेंद्र धवन, संदीप शर्मा और नरेंद्र अत्री शामिल रहे। इस अवसर पर राकेश कुमार, कशिश सिंगला रहे।
फोटो 21जेएनडी31-बाल भवन में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेते छात्र-छात्राएं। स्रोत प्रशासन
फोटो 21जेएनडी31-बाल भवन में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेते छात्र-छात्राएं। स्रोत प्रशासन