फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 29 जुलाई को करनाल में जुटेंगे कच्चे कर्मचारी

Sun, 14 Jul 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ ने शनिवार को डिविजन अध्यक्ष राकेश शर्मा व कर्मपाल सिद्धू की अध्यक्षता में मांगों को लेकर नरवाना के विधायक प्रतिनिधि को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 29 जुलाई को करनाल के सेक्टर-12 में समस्त हरियाणा प्रदेश के विद्युत विभाग के कच्चे कर्मचारी भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में इकट्ठा होंगे। इसके बाद अनिश्चितकाल के लिए धरना-प्रदर्शन करके सरकार को जगाने का काम करेंगे। संघ के प्रदेश सचिव सुभाष शर्मा ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से ज्ञापन भेजे गए हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। यदि सरकार वक्त रहते विद्युत विभाग के कच्चे कर्मियों की मांगों का समाधान कर देती है तो ठीक है, नहीं तो देरी के लिए सरकार जिम्मेदार होगी। उन्होंने कहा कि आज बिजली विभाग का सारा बोझ अनुबंधित कर्मचारियों के कंधे पर है। प्रदेश में किसी भी समय बारिश आंधी, तूफान, दिन-रात भी बिजली सेवा सुचारु रूप से चले, इसलिए कार्य करते हुए अभी तक पूरे प्रदेश में दर्जनों अनुबंधित कर्मचारी अपनी जान गंवा चुके हैं। सैकड़ों कर्मचारियों के अंग-भंग हो चुके हैं। विभाग की तरफ से बहुत कम वेतन और नाममात्र की सुविधा मिल रही है। इसमें संगठन की मुख्य मांगें सरकार की ओर से रेगुलर पॉलिसी बनाई जाए। इस अवसर पर बिल्लू दहिया, राकेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, नरेश, सुरेंद्र, भजनलाल, गुलाब सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें