13जेएनडी15: टीचर सेल्फ केयर टीम कार्यकारिणी में मौजूद इकाई सदस्य। स्रोत पदाधिकारी
जींद। शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से सोमवार को टीचर सेल्फ केयर टीम की जिला जींद इकाई का गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी में रविंद्र ईगराह को जिला अध्यक्ष और ब्रह्मपाल गांगोली को जिला सचिव मनोनीत किया गया है।
मदनलाल बराह कलां को जिला संयोजक, जयभगवान उचाना कलां को वरिष्ठ उपप्रधान, जबकि राजेश कुमार व राजेश हुड्डा को उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश संरक्षक सज्जन राठी ने बताया कि संगठन दिवंगत अशोक कुमार के परिवार को 10.5 लाख और देवेंद्र के परिवार को 11.5 लाख रुपये की मदद पहुंचा चुका है। संवाद