फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नेशनल लेवल कबड्डी प्रतियोगिता के सेमिफाइनल में पहुंचा हरियाणा

विज्ञापन
13जेएनडी28: कबड्डी मैच के दौरान अंक अर्जित करने की को​शिश करता ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
जींद। कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित नेशनल लेवल कबड्डी प्रतियोगिता में 21 राज्यों की 42 टीमें हिस्सा ले रही हैं। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हरियाणा ने बिहार को 27-22 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके अलावा पंजाब, दिल्ली और त्रिपुरा की टीमों ने भी अपने-अपने मैच जीतकर अंतिम चार में जगह पक्की की।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल ने जम्मू-कश्मीर को 20-11 से, दिल्ली ने गुजरात को 20-12 से और उत्तर प्रदेश ने गोवा को 20-15 से हराया। चंडीगढ़ और त्रिपुरा के बीच मैच 20-20 अंकों पर ड्रॉ हुआ। वहीं महाराष्ट्र ने राजस्थान को एक अंक के करीबी अंतर से 20-19 से मात दी।
वहीं लड़कियों के वर्ग में हरियाणा ने गुजरात को 28-10 से हराकर अपनी ताकत दिखाई। एक अन्य मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने तमिलनाडु को 19-17 से हराया। राजस्थान की टीम ने चंडीगढ़ को 18-8 और पश्चिम बंगाल को 42-17 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। सेमीफाइनल की रेस में जम्मू-कश्मीर ने पंजाब को 20-19 के बेहद करीबी अंतर से हराकर सबको चौंका दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में मंडी एसोसिएशन के प्रधान विकास पंघाल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेल हमें हार से लड़ना और जीत के लिए निरंतर प्रयास करना सिखाते हैं।
उन्होंने उचाना में नेशनल स्तर की प्रतियोगिता के आयोजन को क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया। इस अवसर पर केएफआई टेक्निकल चेयरमैन महावीर, हिमांशु छात्तर और सुशील जैन उपस्थित रहे। इस मौके पर जयभगवान करसिंधु, सतीश शर्मा, विक्रम सिंह, शेरा कबड्डी कोच और महावीर शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन

13जेएनडी28: कबड्डी मैच के दौरान अंक अर्जित करने की कोशिश करता खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें