फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रवीना ने नेशनल ओपन रेस वाकिंग में जीता स्वर्ण, योगिता को मिला रजत

Sun, 22 Feb 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी31: विजेता तीनों ​खिलाड़ी मेडल दिखाते हुए। स्रोत : कोच
विज्ञापन
जींद। जींद की रवीना ने 13वीं इंडियन ओपन रेस वाकिंग चैंपियनशिप में हाफ मैराथन दौड़ एक घंटा 39 मिनट 15 सेकेंड में पूरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं योगिता ने पांच किलोमीटर दौड़ को 23 मिनट 49 सेकेंड के समय में पूरा कर रजत पदक जीता। इसमें भिवानी की हरदीप ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

चैंपियनशिप का आयोजन 21 से 22 फरवरी तक सुखना लेक में एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया और चंडीगढ़ एथलेटिक के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता में हरियाणा के 36 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जींद की रवीना ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कड़े मुकाबले में उत्तर प्रदेश की मुनीता प्रजापति और उत्तराखंड की मानशी नेगी को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता।
वहीं पुरुष वर्ग हाफ मैराथन रेस वाक में भिवानी के हरदीप ने 1 घंटा 26 मिनट 3 सेकेंड का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया। इस स्पर्धा में पंजाब के साहिल ने स्वर्ण और तमिलनाडु के सेरविन ने रजत पदक जीता। एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह और महासचिव प्रदीप मलिक ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें