22जेएनडी 30: कार्यक्रम में प्रवचन सुनते हुए श्रद्धालु। स्रोत : सभा सदस्य।
नरवाना। जैन स्थानक में रविवार को मधुर वक्ता मुकेश मुनि महाराज, गुरु अचल शिष्य शीतल मुनि महाराज व अखिल मुनि महाराज का जयकारों के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ।
श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संतों का स्वागत किया। अखिल मुनि महाराज ने कहा कि जीवन में ऐसा कार्य करें जिससे न समय व्यर्थ हो और न धन। अपनी बुराइयों का त्याग ही सच्ची साधना है। उन्होंने कहा कि दिन में ऐसा कोई काम न करें जिससे रात को नींद न आए और रात में ऐसा कुछ न करें जिससे दिन में मुंह दिखाने योग्य न रहें। नियम और कायदे में रहना ही सच्चे लाभ का मार्ग है।
संतों ने मोह-माया त्यागने, शिकायत छोड़ आत्मसंतोष अपनाने और भगवान महावीर के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वयं की तुलना दूसरों से न करें, हर व्यक्ति का भाग्य और क्षमता अलग होती है। प्रतिदिन सुबह 8:30 से 9:45 बजे तक प्रवचन होंगे। इस अवसर पर प्रधान नरेश जैन घासो भी मौजूद रहे। संवाद